{"_id":"64b43726b8495eef9c0cdea3","slug":"peacock-remains-and-leopard-claw-marks-found-in-the-forest-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3269-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जंगल में मोर के अवशेष और तेंदुए के पंजों के निशान मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जंगल में मोर के अवशेष और तेंदुए के पंजों के निशान मिले
विज्ञापन
रमाला। कंडेरा गांव के जंगल में तेंदुए और दो शावकों के पंजों के निशान के अलावा मोर के अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए ने मोर का शिकार किया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए और शावकों को पकड़वाने की मांग की।
कंडेरा गांव के ग्रामीण अजय, देवेंद्र, दीपक, सचिन, ओमकार ने बताया कि जंगल में तेंदुआ और शावक देखे जाने के बाद किसान खेतों में एकत्र होकर जा रहे है। रविवार की सुबह कंडेरा और बिजरौल गांव के जंगल में तेंदुए और दो शावकों के पंजों के निशान देखे गए। ग्रामीणों ने बताया कि किसान सचिन रविवार की सुबह खेत में काम करने के लिए गया था। तभी खेत में तेंदुए और उसके दो शावक के पंजों के निशान मिले। पास में ही मोर के पंख और अवशेष पड़े मिले।
ग्रामीणों ने कहा कि तेंदुए ने मोर का शिकार किया। इसके बाद गांव में ऐलान कराकर खेतों में न जाने की अपील की। ग्रामीणों ने तेंदुए और शावकों को पकड़वाने की मांग की। इस मामले में डीएफओ हेमंत कुमार सेठ का कहना है कि तेंदुआ और दो शावक होने की सूचना पर वन विभाग की टीम को कंडेरा गांव के जंगल में भेजा गया है।