फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Payment of sugarcane arrears and get rid of stray animals

Baghpat News: गन्ना बकाया मूल्य भुगतान और आवारा पशुओं से निजात दिलाएं

Thu, 29 Dec 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Payment of sugarcane arrears and get rid of stray animals
दोघट। निरपुड़ा गांव में बृहस्पतिवार को किसानों की बैठक में चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध और आवारा गोवंश से निजात दिलाने की मांग की। किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए लेबर किसान संगठन संस्था का गठन किया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि भैसाना चीनी मिल किसानों का गन्ना बकाया मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है। जिससे किसान बिजली के बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी किसानों के बिजली के कनेक्शन काट रहे हैं। उनके खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सर्दी में किसान फसलों की रखवाली करने के लिए विवश हो रहा है। पंचायत में किसानों ने पांच जनवरी तक किसानों के गन्ना बकाया मूल्य भुगतान न होने पर भैंसाना चीनी मिल में धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों व मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराने को लेकर किसान मजदूर संगठन का गठन कर 30 दिसंबर को दाहा और 31 दिसंबर को टीकरी में पंचायत करने का निर्णय लिया। बैठक में चौगामा खाप के चौधरी कृषिपाल राणा, बृजपाल सिंह राणा, महावीर सिंह, मास्टर मांगेराम, भीम सिंह, भंवर सिंह, शेषपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह व हरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed