{"_id":"5dab643d8ebc3e01830a2bfb","slug":"patni-ko-bus-ke-aage-dhakka-diya-kahkra-news-mrt4494705147","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में पति ने पत्नी को बस के आगे धक्का दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में पति ने पत्नी को बस के आगे धक्का दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद में पति ने पत्नी को बस के आगे धक्का दिया
खेकड़ा। शहर के एक मोहल्ले में आपसी कहासुनी के बाद पति ने अपनी पत्नी को एक स्कूल बस के आगे धक्का दे दिया। गनीमत रही कि चालक ने समय से ब्रेक लगा दिए। इससे महिला की जान बच गई। बाद में लोगों ने समझाकर पति-पत्नी में सुलह कराई।
एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। उसने पत्नी से मारपीट की। इस पर पत्नी घर से निकल पड़ी। पति उसे रोकने के लिए दौड़ा। लेकिन पत्नी ने घर जाने से इनकार कर दिया। तभी गुस्से में पति ने पुलिस चौकी के सामने आ रही बस के सामने पत्नी को धक्का दे दिया। गनीमत रही कि समय से बस चालक ने ब्रेक लगा दिए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों को किसी तरह समझाकर शांत किया और सुलह कराई।