{"_id":"6362b052ecfb327452370e28","slug":"patients-kept-waiting-citizen-charter-failed-baghpat-news-mrt6119293182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज जोहते रहे बाट, फेल हो गया सिटीजन चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज जोहते रहे बाट, फेल हो गया सिटीजन चार्ट
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में ईलाज के लिए चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला अस्पताल में जारी किए सिटीजन चार्टर के आधार लोगों को उपचार नहीं मिल रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का ना तो 20 मिनट में पंजीकरण हो रहा है और न ही दो घंटे में ओपीडी की सुविधा मिल रही है। जिससे जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को घंटों तक लाइन में लगने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
लोगों को समय पर इलाज और जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से सिटीजन चार्टर जारी किया था। सिटीजन चार्टर के अनुसार अस्पताल में आने वाले मरीजों का 20 मिनट में पंजीकरण और दो घंटे में ओपीडी का दावा किया था, मगर जिला अस्पताल में लोगों के पंजीकरण और ओपीडी का दावा फेल हो गया है।
पंजीकरण खिड़की पर ही लोगों को 45 से मिनट से एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है और ओपीडी के लिए तीन-तीन घंटे तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्थाएं ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
----
इलाज के लिए कई घंटे करना पड़ा रहा इंतजार
- जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था, पंजीकरण केंद्र पर ही एक घंटे में पर्ची बनी है। अस्पताल प्रशासन को एक और पंजीकरण काउंटर खोलना चाहिए। - विपिन त्यागी, नैथला
- कई दिन से तबियत खराब चल रही थी, बुधवार को जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आई थी। अस्पताल में ओपीडी कराने के लिए चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। - शबाना, फतेहपुर पुट्ठी
- दो दिन से तबियत खराब चल रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में पहले एक घंटे तक पंजीकरण खिड़की पर खड़ा होना पड़ा और अब ओपीडी कराने के लिए दो घंटे से अधिक हो गए है। - नसीमा, खेकड़ा
----
कोट...
- जिला अस्पताल में सिटीजन चार्टर के आधार पर लोगों का पंजीकरण और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पंजीकरण ऑनलाइन होने के कारण थोड़ा अधिक समय लग रहा है। मरीजों की ओपीडी समय पर करने के निर्देश दिए गए है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस