फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passengers upset due to delay of many trains including Janata Express

Baghpat News: जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट होने से यात्री हुए परेशान

Tue, 31 Oct 2023 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to delay of many trains including Janata Express
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर मंगलवार को जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन लेट रहीं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली से ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन 19609 एक घंटा देरी से बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का बड़ौत पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:09 बजे का है, लेकिन यह 5:10 बजे स्टेशन पहुंची। सहरानपुर एक्सप्रेस 01619 सुबह 7:01 बजे के स्थान पर 7:40 बजे स्टेशन पहुंची। दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस 04401 सुबह 8:56 बजे के बजाय 9:25 पर स्टेशन पहुंची। इसी तरह शामली से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस 14546 ट्रेन 8:14 बजे की जगह 8:42 बजे स्टेशन पहुंची। इनके अलावा दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 5000 काफी दिनों से रद्द चल रही है, जिसका सबसे अधिक लाभ यात्रियों को मिलता था। इस दौरान बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुधीर, प्रवीण, आजाद, अनिल, राजेश, पंकज आदि का कहना है कि इस रूट पर ट्रेनों का लेट होना अब आम बात हो गई है। इस कारण हमें अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed