फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Party took lead in district panchayat elections: Dr. Dharam Singh Saini

जिला पंचायत चुनाव में पार्टी ने बढ़त बनाई : धर्म सिंह सैनी

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Party took lead in district panchayat elections: Dr. Dharam Singh Saini
पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए जिले के प्रभारी मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी रविवार को ब्लॉक कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब, किसान-मजदूरों के लिए काफी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ सभी पात्रों को मिल रहा है। यहीं वजह है कि पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव में बढ़त बनाई है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला मंत्री विपिन रूहेला और मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा ने जिलापूर्ति और डूडा कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत की। प्रभारी मंत्री ने समस्या सुनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जिला पंचायत का चुनाव महत्वाकांक्षी होता है। हमारे चार सदस्य जीते थे, लेकिन सात वोट मिले। यदि पार्टी के सिंबल पर चुनाव होता तो भाजपा की जीत होती। 67 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बड़ौत विधायक केपी मलिक, सुदेश चौहान, विजेंद्र शर्मा, संजय रूहेला, अमित उपाध्याय, सुधीर ठाकुर, सन्नी गुप्ता, सत्यपाल उपाध्याय, शेखर चौहान, केपी जांगिड़, विवेक तंवर, जयप्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रालोद नेता ने पूछा, गन्ने का बकाया भुगतान कब मिलेगा मंत्री जी
फोटो-4 की सीरीज
बागपत। रालोद नेता ओमवीर ढाका ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देते हुए पूछा कि गन्ने का बकाया भुगतान कब मिलेगा। कहा कि कोरोना महामारी में किसानों की हालत खराब है। किसान भुखमरी के कगार पर है। बच्चों की फीस और शादी करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने किसानों के कर्ज माफ करने, नहरों की सफाई कराकर पानी छोड़ने, कोरोना की तीसरी लहर के लिए जिले में तैयारी पूरी करने, कोरोना से होने वाली मौत पर परिजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता देने, सड़कों की मरम्मत कराने और हाईवे किनारे पौधरोपण कराने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने किया सीएचसी का निरीक्षण
फोटो-1 की सीरीज
बागपत। प्रभारी मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने केंद्र पर चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण कर संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रतिरक्षित करने के निर्देश दिए। लोगों को जागरूक करने व टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने डीएम राजकमल यादव से तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीएचसी में सफाई व्यवस्था की सराहना की। इसके उपरांत वृक्षारोपण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, विधायक के पी मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed