{"_id":"5e16211c8ebc3e87be2cfb92","slug":"partha-rana-won-silver-in-national-championship-baraut-news-mrt4626577134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल चैंपियनशिप में पार्थ राणा ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल चैंपियनशिप में पार्थ राणा ने जीता रजत
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। भोपाल में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में धनौरा सिल्वरनगर के पार्थ राणा ने रजत पदक जीता।
मध्यप्रदेश के भोपाल में 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष टीम स्पर्धा में धनौरा सिल्वरनगर गांव के पार्थ राणा ने उत्तर प्रदेश की ओर से भाग लेते हुए आदिल खान और अर्पित तोमर के साथ मिलकर रजत पदक जीता। पार्थ ने इससे पहले भी सीबीएसई की नार्थ जॉन एवं नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीते हैं। इस समय वह मेरठ की द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित शूटिंग रेंज पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पदक जीतने पर कोच राहुल राजौरा और विपिन राणा ने हर्ष व्यक्त किया है। उधर, गांव में भी परिजनों और गण्यमान्य ग्रामीणों ने खुशी मनाई। संवाद