खेकड़ा (बागपत)। ग्राम बसी में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ब्लाक कमेटी की घोषणा भी की गई। वरिष्ठ समाजसेवियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रामरतन शर्मा के आवास पर सर्वप्रथम हवन का आयोजन हुआ। सभी ने हवन में आहुतियां दी। वक्ताओं ने भगवान परशुराम का गुणगान किया। समाज हित में कार्य करने वाले वरिष्ठ लोगों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। सर्वसम्मति से सभा की ब्लाक कार्यकारिणी में सतीश कौशिक अध्यक्ष, शिवकुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा संरक्षक, रामकुमार शर्मा, नीटू कुमार, प्रवीण शर्मा उपाध्यक्ष, ब्रह्मपाल शर्मा कोषाध्यक्ष, गंगाशरण, शक्ति प्रकाश, गौरव शर्मा सचिव चुने गए। सत्यपाल को मंडल कार्यकारिणी की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ओमकार शर्मा, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, ब्रिजेश शर्मा, राधेश्याम, राजपाल शर्मा, डॉ. सतीश, ओमदत्त, नरेश, चरण शर्मा, दिनेश, कविंद्र, कपिल शर्मा, शिवलाल, जोनी शर्मा, विजय कुमार आदि शामिल रहे।