फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pari Jain became topper in 10th and Prachi in 12th

Baghpat News: 10वीं में परी जैन और 12वीं में प्राची बनी टॉपर

Thu, 01 May 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pari Jain became topper in 10th and Prachi in 12th
बागपत/बड़ौत। आईसीएसई ने 10वीं और आईएससी ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। 12वीं में क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल बड़ौत की छात्रा प्राची ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया। 10वीं में क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल बागपत की छात्रा परी जैन 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले की टॉपर बनी।
विज्ञापन

बागपत में आईसीएसई और आईएससी से संबद्ध क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल बागपत व बड़ौत के अलावा सेंट फ्रांसिस स्कूल संचालित है। बुधवार को परीक्षा परिणाम आने पर विद्यार्थी स्कूल पहुंच गए और टॉपरों के साथ ही अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने खुशी मनाई। क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल बागपत में 10वीं में 126 और 12वीं में 85 विद्यार्थी पंजीकृत थे जो सभी पास हो गए। क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल बड़ौत की जस्सी जोस ने बताया कि 12वीं में 37 और दसवीं में 84 विद्यार्थी पंजीकृत थे, सभी पास हो गए। जिससे स्कूलों में खुशी मनाई गई। इस तरह सेंट फ्रांसिस स्कूल बिजरौल के प्रधानाचार्य फादर विजू ने बताया कि 12वीं में 37 विद्यार्थी पंजीकृत थे, सभी पास हो गए। इनमें रोहित तोमर ने स्कूल में प्रथम, एनी तोमर ने द्वितीय व उदित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10वीं में 84 विद्यार्थी थे जो सभी पास हुए। इनमें से आरूष तोमर ने स्कूल में प्रथम, नैतिक उज्ज्वल ने द्वितीय व शान्वी बालियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावी विद्यार्थियों ने स्कूल में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed