{"_id":"776d7119ee5fb0e222f1a25698200f94","slug":"panchyat-chunav-in-baghpat-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 19 जोन 107 सेक्टर में बांटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 19 जोन 107 सेक्टर में बांटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा है कि पंचायत चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों को मतदान केंद्रों के आसपास भी फटकने नहीं दिया जाएगा। चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए जिले को 19 जोन और 107 सेक्टर में बांटा गया है।
जिलाधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में पंचायत चुनावों में की गई व्यवस्था की जानकारी दे रहे थे। बताया कि चुनाव के लिए सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए दोनों ब्लाकों को 30 सेक्टर में बांटा गया है।
पिलाना को 16 सेक्टर और खेकड़ा को 14 सेक्टरों में बांटा है। चुनाव के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एक चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण का प्रशिक्षण 6 अक्तूबर को ब्लाक मुख्यालय खेकड़ा एवं पिलाना पर दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि, एडीएम राकेश कुमार मालपाणी, एएसपी विद्यासार मिश्र, एसडीएम मनोज कुमार, मीनू कक्कड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
41 लाख 13 हजार मत पत्रों पर लगेगी मुहर
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए 41 लाख 13 हजार 900 मतपत्र आयोग से प्राप्त हुए हैं। इनमें से पहले चरण के लिए पैकेटिंग करा ली गई है। इनको बॉक्स में रखवा कर उसी दिन पोलिंग पार्टियों को दिए जाएंगे।
अति संवेदनशील केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी
जिले के अंति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कैमरे की नजर रहेगी। प्रत्येक चरण में अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए 25 वीडियो कैमरे की व्यवस्था की गई है। साथ ही जोनल, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी के साथ भी वीडियो कैमरा रहेगा।
कंट्रोल रूम बनाया
कलक्ट्रेट स्थिति सहायक आयुक्त स्टांप कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सहायक आयुक्त स्टांप राम दयाल इसके प्रभारी बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक नियंत्रण कक्ष में शिकायत एवं सूचना दर्ज की जाएगी। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0121-2221935 है।
मतदान केंद्रों पर होगी चाक चौबंद सुरक्षा
बागपत। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा है कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने कहा कि बीएसएफ एवं पीएसी भी पंचायत चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दे रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अब तक 117 लोगों को जिलाबदर किया जा चुका है। नौ लोगों पर एनएसए की कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अब तक नौ एफआईआर कराई जा चुकी है। गैंगेस्टर के 23 मामलों में 62 गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिले में 17,236 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। 10,102 को 116 के तहत अंतिम रूप से पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 3410 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं और शेष शीघ्र ही जमा करा लिए जाएंगे।
प्रत्येक चरण के लिए यह होगी सुरक्षा
एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव में सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए एक प्लाटून पीएसी, एक कंपनी बीएसएफ मंगाई गई है। इसके अलावा 110 एसआई, 74 हेड कांस्टेबल, 526 कांस्टेबल तथा 718 होमगार्ड एवं पीआरडी जवान रहेंगे। चार थानाध्यक्ष मोबाइल, 4 अतिरिक्त थानाध्यक्ष मोबाइल एवं 4 अतिरिक्त थाना मोबाइल की व्यवस्था की गई है।
छह स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर
पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए छह अंतर्राज्यीय एवं अंतर जनपदीय बैरियर लगाए गए हैं। जिनमें डूंडाहेड़ा, घिटौरा, भागौट बार्डर, सुराना पुल, हिंडन पुल, पुरा महादेव शामिल हैं।