फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panch Kalyanak Festival will start from December 7 in Baraut.

Baghpat News: बड़ौत में सात दिसंबर से शुरू होगा पंच कल्याणक महोत्सव

Sun, 23 Nov 2025 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Panch Kalyanak Festival will start from December 7 in Baraut.
-महोत्सव के लिए 26 नवंबर को जैन संत सौरभ सागर महाराज करेंगे मंगल प्रवेश
विज्ञापन

-समाज के लोग महोत्सव की तैयारी में जुटे, तैयार किया जा रहा भव्य पंडाल
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन कॉलेज के ए फील्ड में सात से 12 दिसंबर तक जैन संत सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में पंच कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
मीडिया प्रभारी वरदान जैन व सिद्धार्थ जैन ने बताया कि महोत्सव के लिए 26 नवंबर को जैन संत सौरभ सागर महाराज नगर में मंगल प्रवेश करेंगे। महोत्सव का शुभारंभ सात दिसंबर को घटयात्रा और रथयात्रा से होगा। नौ दिसंबर को जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें सौधर्म इंद्र द्वारा 1008 कलशों से आदिनाथ भगवान का पांडुकशिला पर अभिषेक किया जाएगा। 12 दिसंबर को भगवान की जिनप्रतिमा को रथयात्रा के साथ मंदिर में विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचकल्याणक महोत्सव के सोधर्म इंद्र सौरभ जैन, कुबेर इंद्र सिद्धार्थ जैन, ईशान इंद्र राजीव जैन, सानत इंद्र सतीश जैन, महेंद्र इंद्र अशोक जैन, ब्रह्म इंद्र मनोज जैन, शुक्र इंद्र विभोर जैन भारती, महाशुक्र इंद्र राजेंद्र जैन और शतार अनुज जैन होंगे। झंडारोहण प्रवीण जैन, मनोज जैन द्वारा किया जाएगा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन द्वारा धार्मिक क्रिया संपन्न कराई जाएगी। महोत्सव के लिए ए फील्ड में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री अजय जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन समेत समाज के अन्य लोग तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed