फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pakistan-backed militants stormed the Indian Army killed in LoC crowing

भारतीय सेना ने एलओसी में घुसकर पाक समर्थित आतंकियों को मार गिराया, लोग खुश

Fri, 30 Sep 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 30 Sep 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pakistan-backed militants stormed the Indian Army killed in LoC crowing
सेना के आंतकियों को मारने से खुशी मनाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। उड़ी आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने एलओसी में घुसकर पाक समर्थित आतंकियों को मार गिराया। सेना की कार्रवाई पर लोगों ने जश्न मनाया। जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली । लोग बोले, पाकिस्तान की करतूत का सही जवाब दिया। सरकार से सेना को ओर अधिक छूट देने की मांग की।
विज्ञापन


भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद शहर के लोग राष्ट्र वंदना चौक पर एकत्र हुए। लोगों ने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां आतिशबाजी की। लोगों ने मिठाई बांटी। शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा सेना ने करारा जवाब दिया है। इसमें राकेश आर्य, विक्की चौधरी, अजब सिंह गुर्जर, सतीश चौहान, सोनू गुर्जर, नीरज नैन, हिमांशु, अग्निवेश आर्य, मोहित, तेजपाल शर्मा, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन


बागपत में रजत उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ौत रोड पर आतिशबाजी की गई। युवाओं ने तिरंगा फहराया। एलओसी में आतंकियों को मार गिराने पर खुशी जाहिर की। युवाओं ने कहा राष्ट्र हित की बात होनी चाहिए, इस मुद्दे पर किसी को भी राजनीति करने का अधिकार नहीं है। इसमें शत्रुघन, राजेंद्र, बबलू, रणवीर, सन्नी, अमन, संजीव, दीपक, राकेश भटनागर, चमन शर्मा, जुबैर और संजू मौजूद रहे। बड़ौत रोड पर अशोक कश्यप के नेतृत्व में सेना जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसमें योगेश प्रधान, सतपाल, अनिल चौहान, राजू और सतेंद्र मौजूद रहे। इसके अलावा देहात के छपरौली, दोघट, मिलाना और अन्य क्षेत्र में भारतीय सेना की कार्रवाई पर खुशी जताई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों को मारने की खुशी में जश्न ः रमाला। एलओसी पर आतंकवादियों के मार गिराने की खुशी में संयुक्त व्यापार संघ के नेतृत्व में किशनपुर बराल बस स्टैंड पर जश्न मनाया गया। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इस मौके पर अनिल कुमार, सुरेश कुमार, राजीव अहलावत, गोपाल, आशु, अमित मौजूद रहे। 

खुशी का इजहार किया

बड़ौत।  जम्मू - कश्मीर के उड़ी हमले में शहीद हुए सैनिकों का बदला आखिरकार भारतीय सैनिकों ने एलओसी के तीन किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकवादियों को ढेर कर ले ही लिया। जैसे ही भारतीय सैनिकों ने आतंकवादियों को ढेर किया, वैसे ही चारों ओर हर्ष की लहर दौड़ गई। युवाओं ने आतिशबाजी की, वहीं भूतपूर्व सैनिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू हो गए। 

 बृहस्पतिवार को जैसे ही भारतीय सैनिकों ने एलओसी के तीन किलोमीटर अंदर घुसकर 35 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। वैसे ही क्षेत्र में चारों ओर हर्ष की लहर दौड़ गई। शबगा गांव में सपा नेता और जिला जेल पर्यवेक्षक अनुज पंवार, बामनौली गांव में अरविंद कुमार ठेकेदार, मधुबन कॉलोनी मेें बबलू मलिक उर्फ विनीत मलिक के आवास पर सैकड़ों युवा एकत्र हुए और आतंकवादियों के ढेर होने पर आतिशबाजी करते हुए हर्ष जताया।


सपा नेता अनुज पंवार और अरविंद ठेकेदार ने कहा आतंकवादियों को इसी तरह जवाब दिया जाएगा।  वहीं भूतपूर्व सैनिक संगठन के कार्यकर्ता सुखदेव पंवार, संजीव तोमर, सुरेंद्र तोमर, मनोहर सिंह तोमर, सतेंद्र पंवार, ओमवीर तोमर, देवेंद्र चौहान आदि ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed