फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Outrage over construction work stopped, demonstrated

निर्माण कार्य रोके जाने पर आक्रोश, किया प्रदर्शन

Mon, 31 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Outrage over construction work stopped, demonstrated
-समस्या को लेकर बड़ौत विधायक से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सिनौली में बरसाती नाले की पटरी अधिक संकरी होने के कारण काफी संख्या में परिवारों के आने-जाने का रास्ता बाधित है। ग्रामीण सिंचाई विभाग से लिखित अनुमति लेने के बाद नाले की पटरी चौड़ा करने के लिए निर्माण कार्य कर रहे हैं, लेकिन एक परिवार द्वारा निर्माण में अडंगा अड़ाए जाने से कार्य रूक गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को मामले में प्रदर्शन किया और बाद में वे बड़ौत विधायक से उनके आवास पर मिले।

विधायक से मिलने पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच साल से गांव में बने नाले की सफाई का कोई काम नहीं हुआ है। कई बार सिंचाई विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा 40 परिवारों के आने-जाने का रास्ता नाले की एक मात्र पटरी है, जिसकी चौड़ाई मात्र दो फीट है। पटरी के इतना अधिक संकरा होने के कारण इन सभी परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन से लिखित अनुमति लेने के बाद पटरी के चौड़ीकरण का कार्य ग्रामीणों ने खुद के खर्च से कराना शुरू कर दिया था, लेकिन अब बीच में एक परिवार द्वारा निर्माण कार्य में रूकावट डाली जा रही है। मांग करने वालों में धर्मपाल, सुमित, रामवीर, सुरेशपाल, जगबीर मान, पप्पूमान, मुकेश, प्रदीप मान, राजपाल सिंह मान, गजेन्द्र मान, राजवीर, कृष्णपाल, रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed