फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Out of 50 people who returned from abroad, the addresses of 17 are wrong, the police will search

ओमिक्रॉन का खौफ: विदेश से लौटे 50 लोगों में 17 के पते गलत, तलाश में जुटी पुलिस, सीएमओ ने दी ये जानकारी

Fri, 10 Dec 2021 04:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 10 Dec 2021 04:17 PM IST
सार

विदेश से लौटे 50 यात्रियों में 17 के पते गलत है। उनकी तलाश के लिए सूची पुलिस को सौंपी गई है। अब पुलिस इन 17 लोगों की तलाश करेगी।

विज्ञापन
Baghpat News: Out of 50 people who returned from abroad, the addresses of 17 are wrong, the police will search
फाइल फोटो।

विस्तार

शासन ने स्वास्थ्य विभाग को विदेश से लौटे 50 यात्रियों का ब्यौरा भेजा है। इनमें से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 21 यात्रियों की पहचान कर उनकी जांच कराई गई है। इनमें से 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि छह लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बागपत जिले को मिली सूची में 17 यात्रियों के पते गलत है। इनकी तलाश करने के लिए सूची पुलिस को सौंपी गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अभी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। नए वैरिएंट को लेकर विभाग की टीम को अलर्ट कर सर्विलांस बढ़ा दिया गया है। शासन स्तर से जिले को विदेशों से आने वाले 50 लोगों की सूची मिली थी, इनमें से विभाग की टीम ने 21 यात्रियों की पहचान कर सैंपल जांच के लिए भेजे थे। 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शासन से प्राप्त सूची में 17 यात्रियों के पते गलत है। इनमें 14 यात्री अन्य जनपद और तीन यात्री दिल्ली, कश्मीर और महाराष्ट्र प्रदेश से है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जारी की गई लिस्ट के 12 यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है। इन यात्रियों की पहचान की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है। यात्रियों की पहचान होने पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed