फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Opposition to land acquisition for the Economic Corridor

इक्नॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध

Wed, 07 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Opposition to land acquisition for the Economic Corridor
जबरन भूमि अधिग्रहण करने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-देहरादून इक्नॉमिक कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण के विरोध में अब मवीकलां के ग्रामीण भी उतर आए हैं। आरोप है कि किसानों की आपत्तियों का निस्तारण किए बिना ही प्रशासन गलत तरीके भूमि अधिग्रहण करना चाहता है। ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। समस्या का समाधान किए बगैर भूमि का अधिग्रहण किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि आपत्तियों के निस्तारण के लिए भेजे जा रहे नोटिस किसानों को बाद में मिल रहे हैं। यह साजिश के तहत किया जा रहा है। अभी तक निशानदेही भी नहीं की गई। इससे किसानों में भ्रम की स्थिति है। 3डी की प्रक्रिया से पहले निशानदेही कराई जाएं। भूमि अधिग्रहण से कई खेतों के रास्ते बंद हो जाएंगे। 3डी की प्रक्रिया से पहले खेतों में जाने वाले रास्ते की व्यवस्था कराई जाएं। पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की वजह से कई चकरोड बंद हो गई थी। कहा कि मवीकलां में जमीन का सर्किल रेट 13500 रुपये वर्ग मीटर तथा बैनामे का 196500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। जमीन का अधिग्रहण सर्किल रेट या बैनामे के आधार पर किया जाए। उन्होंने किसानों की जमीन जबरन लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद किसानों को बुलाकर उनकी समस्या सुनी जाएंगी। इस दौरान कृष्णपाल चेयरमैन, पीतम, रामवीर, महाबीर, बेगपाल, अमित, राजेंद्र, धर्म सिंह, जितेंद्र, ब्रह्मपाल सिंह, विनोद कुमार, विवेक धामा, संजीव कुमार, सहदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed