फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Open an account enrollment, nine purchased form

नामांकन का खाता खुला, नौ ने खरीदे फार्म

Thu, 19 Jan 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 19 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Open an account enrollment, nine purchased form
कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र खरीदता दावेदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधानसभा चुनाव के नामांकन की चाल दूसरे दिन भी ढीली रही। मुख्य दलों में से कोई नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा, लेकिन भारतीय तारक समाज पार्टी के प्रत्याशी नौराज मलिक ने बागपत सीट से नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा नौ नामांकन पत्रों की खरीद की गई। इनमें सपा, रालोद और भाजपा के दावेदारों ने भी नामांकन पत्र खरीदने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को तीनों विधानसभा के लिए नौ नामांकन पत्र खरीदे गए। बागपत विधानसभा के आरओ रामप्रसाद ने बताया कि भारतीय तारक समाज पार्टी के प्रत्याशी नौराज मलिक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। राष्ट्रीय लोकदल नेता के प्रतिनिधि ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन


बड़ौत विधानसभा के आरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सपा, स्वराज्य पार्टी और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा है। कोई पत्र जमा नहीं किया। छपरौली विधानसभा की चुनाव अधिकारी दीपाली कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल, बहुजन मुक्ति पार्टी और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। किसी भी पार्टी ने नामांकन जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर दौड़े पुलिस अधिकारी ः कलक्ट्रेट से निकालते हुए एसपी अजय शंकर राय अपने दफ्तर जा रहे थे। उनके सामने से सफेद रंग की सफारी कार गुजरी तो उन्होंने वायरलेस पर अलर्ट जारी कर दिए। वाहन की छानबीन करने के निर्देश दिए।

सूचना पाते ही सीओ श्वेताभ पांडेय, कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने मयफोर्स के गाड़ी को निवाड़ा गांव रुकवा लिया। वहां उसकी छानबीन की गई। बाद में पता चला की मेरठ का परिवार किसी के निधन में जा रहा है। उन्हें जाने दिया।

डायल-100 के पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार : डायल-100 गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों को सीओ श्वेताभ पांडेय ने फटकार लगाई। क्योंकि, निवाड़ा में हो रही वाहन चेकिंग के दौरान डायल-100 पर सवार पुलिस कर्मी रुके नहीं थे। कहा कि कहीं भीड़ नजर आएगी तो वाहन को नहीं रोकेंगे। ऐसे कैसे अपराध कम होगा। 

हाईवे पर उतर गया ड्रोन 
पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ पांडेय  के निर्देशन में कलक्ट्रेट परिसर में ड्रोन कैमरे का ट्रायल लेते समय ड्रोन हाईवे पर उतर गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस को जाम खोलने में मशक्कत करनी पड़ी।


टिकट मिला नहीं, नामांकन पत्र खरीदे ः टिकट के कई दावेदार ऐसे भी हैं, जिनके टिकट की अभी घोषणा नहीं हुई, लेकिन इन्होंने अपने प्रतिनिधि भेजकर नामांकन पत्र खरीदवा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed