{"_id":"65ce80e988753e6305007703","slug":"only-center-administrator-and-supervisor-will-be-allowed-to-use-mobile-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-109955-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक को ही होगी मोबाइल की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक को ही होगी मोबाइल की अनुमति
Fri, 16 Feb 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक को ही मोबाइल फोन का प्रयोग करने की अनुमति होगी। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन लाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक को भी केवल कंट्रोल रूम में फोन करने की अनुमति रहेगी।
जिले में 17 और 18 फरवरी को 28 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रोन्नति भर्ती बोर्ड की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र पर सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे घड़ी, मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, ब्लूट्रूथ पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्र पर अधिकारी, कर्मचारी और कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक के अलावा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को ही मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति रहेगी और उन्हें भी केवल कंट्रोल में ही फोन करने की अनुमति रहेगी।
- परिषद के 100 शिक्षकों को किया गया रिजर्व
बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सौ शिक्षकों को रिजर्व में रखा गया है। इमरजेंसी होने पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि रिजर्व शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। रिजर्व में रखे गए शिक्षकों के लिए परीक्षा शुरु होने से परीक्षा संपन्न होने तक के लिए बीएसए कार्यालय में व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
- वर्जन - परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक