फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Online training will be given to teachers

शिक्षकों को दिया जाएगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Online training will be given to teachers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से दीक्षा प्लेटफार्म के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा स्तर पर निष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षकों का ऑनलाइन संवर्द्धन कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को 31 जुलाई तक दीपा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों को दीक्षा प्लेटफार्म के माध्यम से एक अगस्त से 28 फरवरी तक ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापकों का प्रतिभाग करना अनिवार्य है। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए 31 जुलाई तक दीक्षा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने व प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed