{"_id":"5fe4d7b98ebc3e3b850cfdb6","slug":"online-late-fee-submission-date-extended-baghpat-news-mrt517099185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन विलंब शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन विलंब शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
पांच जनवरी तक शुल्क जमा कर सकेंगे दसवीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने दसवीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन का विलंब शुल्क जमा करने के लिए एक और मौका दिया है। छात्र पांच जनवरी तक शुल्क जमा कर सकते है। इसके अलावा नौवीं व 11वीं में संस्थागत अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं पंजीकरण कराने की तिथि व पंजीकरण शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाई गई है।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि शासन ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को शुल्क जमा करने का एक और मौका दिया है। अब छात्र पांच जनवरी तक विलंब शुल्क जमा कर सकते है। संस्था के प्रधानाचार्य पांच जनवरी तक शुल्क कोषागार में जमा कर छात्रों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे और दस जनवरी तक अभ्यर्थियों की नामावली परिषद व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे।
इसके अतिरिक्त नौवीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण दस जनवरी तक किए जाएंगे। संस्था के प्रधानाचार्य दस जनवरी तक छात्रों का पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर 15 जनवरी तक अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली परिषद व कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शासनादेश के अनुरूप छात्रों के शुल्क जमा करने पर उनका ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड करने व निर्धारित तिथि तक नामावली कार्यालय व परिषद के कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए है।