फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Products made in Baghpat factories will shine at the International Trade Show

Baghpat News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमकेंगे बागपत की फैक्टरियों में बने उत्पाद

Tue, 22 Sep 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Products made in Baghpat factories will shine at the International Trade Show
बागपत। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में बागपत के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इस आयोजन में जिले के 20 से अधिक फैक्टरी संचालक शामिल होंगे। इसका उद्देश्य बागपत के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
विज्ञापन

ट्रेड शो में बागपत के पावरलूम, हैंडलूम और शहद जैसे उत्पाद अपनी पहचान बनाएंगे। जिले में होम फर्निशिंग, हस्तशिल्प, गुड़ और जैविक उत्पादों के साथ घेवर व बालूशाही भी विशेष पहचान रखते हैं। अब इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। खेकड़ा स्थित मास्टर वीवर्स के पारंपरिक उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे। अम्ब्रोसिया नेचुरल्स के शहद और होम प्रोडक्ट के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उद्योग उपायुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि उद्यमियों को स्टॉल आवंटित कर दिए गए हैं। उन्हें स्टॉल नंबर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह ट्रेड शो बागपत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से जिले के विविध उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा। होम फर्निशिंग, हथकरघा उत्पाद, गुड़ और कृषि उत्पाद प्रमुखता से प्रदर्शित होंगे। मैट और अन्य हस्तशिल्प भी आकर्षण का केंद्र होंगे। यह पहल बागपत की आर्थिक वृद्धि में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed