{"_id":"60fb04748ebc3e580f63c7a5","slug":"one-lakh-89-thousand-cusecs-of-water-released-in-yamuna-baghpat-news-mrt548714047","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में छोड़ा एक लाख 89 हजार क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में छोड़ा एक लाख 89 हजार क्यूसेक पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार को यमुना में एक लाख 89 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी शनिवार तक बागपत पहुंचेगा। जिले में अभी तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है। बाढ़ की संभावना भी अभी तक नहीं हैं। फिर भी सिंचाई विभाग की आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी है। सभी चौकियों को अलर्ट कर चौकी प्रभारियों को यमुना और हिंडन नदी की निगरानी के निर्देश दिए गए है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख 89 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस पानी से यमुना स्तर पर कोई अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। उनका कहना है कि शनिवार तक पानी बागपत पहुंचेगा। बताया कि बागपत में यमुना के जलस्तर की स्थिति अभी सामान्य है। जिले में फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। यमुना खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। फिर भी विभाग ने बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी चौकियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। चौकी प्रभारियों को नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए है। आपात स्थिति के लिए विभागीय कार्यालय में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है।
शुक्रवार को यमुना में ऐसे छोड़ा गया पानी
समय पानी (क्यूसेक में)
छह बजे 25861
आठ बजे 17847
दस बजे 11042
12 बजे 17826
दो बजे 4713
चार बजे 12642
कुल 189931