{"_id":"6298f39cee3d7108ab7ef9bc","slug":"one-killed-in-accident-on-eastern-peripheral-expressway-kahkra-news-mrt591270338","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार आगे जा रहे कैंटर से टकरा गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं, घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
अमेठी निवासी भवनलाल शिमला में किराना की दुकान करते हैं। वह परिवार के साथ शिमला में ही रहते हैं। वह अपने परिवार के साथ अमेठी से शिमला जा रहे थे। उनके साथ कार में उनका पुत्र अमन पत्नी राजरानी और कार चालक उनका भांजा रमेश पुत्र रामकिशोर सवार थे। उनकी कार बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा ओवरब्रिज के समीप पहुंची। इसी दौरान कार आगे जा रहे कैंटर से टकरा गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार अमन, राजरानी और भवनलाल आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने रमेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। वहीं, एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।