फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One and a half times the price of sugarcane, if the previous electricity bill is waived, then the next half will be done: Chaudhary Jayant

गन्ने का दाम डेढ़ गुना, बिजली का पिछला बिल माफ तो अगला हाफ करेंगे: चौधरी जयंत

Sat, 30 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
One and a half times the price of sugarcane, if the previous electricity bill is waived, then the next half will be done: Chaudhary Jayant
बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज में आयोजित आर्शीवाद पथ रैली में चौधरी जयंत को पगड़ी पहनाते उज्ज? - फोटो : BAGHPAT
- बड़ौत में आशीर्वाद पथ रैली में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत ने सत्ता में आने के लिए हर वर्ग की खातिर की घोषणाएं
विज्ञापन

- कहा, लघु किसानों को सम्मान निधि 15 हजार रुपये देंगे, मोदी सरकार ने बढ़ाई तो उससे ज्यादा बढ़ाई जाएगी
- एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने की घोषणा तो हर ब्लॉक में सभी सुविधा वाले स्टेडियम बनाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे बुरी हालत किसानों की हुई है। उनको फसलों के पूरे दाम तक नहीं मिल रहे है। इस सरकार में हर वर्ग परेशान है। इसलिए ही रालोद ने सत्ता में भागीदारी होने पर हर वर्ग के उत्थान के लिए पूरी योजना बनाई हुई है। कहा कि सरकार में आने पर गन्ने का दाम पहले सत्र में डेढ़ गुणा दिया जाएगा और उसके बाद एसएपी से जोड़ दिया जाएगा। गन्ने की फसल में जितनी लागत बढ़ेगी, उसका दाम भी उतना ही बढ़ जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शनिवार को बड़ौत के जनता वैदिक कालेज के मैदान में आशीर्वाद पथ रैली को संबंधित कर रहे थे। उन्होंने किसान सम्मान निधि को लेकर घोषणा की। कहा कि सम्मान निधि की तरह किसानों को 15 हजार दिए जाएंगे और मोदी सरकार उसमें बढ़ोतरी करती है तो उसके अनुसार प्रदेश में बढ़ा दिए जाएंगे। किसानों व बुनकरों के बिल को लेकर कहा कि उनके पुराने बिल माफ और नए बिल आधे किए जाएंगे। मनरेगा के मजदूरों को देश में सबसे ज्यादा मजदूरी यूपी में 320 रुपये प्रतिदिन दी जाएगी। किसानों की जमीनों को बचाने के लिए लैंड मैनेजमेंट कारपोरेशन का गठन होगा, जो सरकारी जमीनों का सर्वेक्षण करेगा। इससे किसी भी प्रोजेक्ट के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने की जगह उन जमीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

हर ब्लॉक में खेल मैदान बनेंगे, एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि सत्ता में भागीदारी होने पर हर ब्लॉक में सभी सुविधाओं से खेल मैदान बनाए जाएंगे। उनमें खेल मित्र रखे जाएंगे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ही रहेंगे। सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की वोकेशनल शिक्षा देंगे व कंप्यूटर लैब बनवाई जाएगी। इसके अलावा जितने पद खाली पड़े है, उनको छह माह में भरा जाएगा। पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन तीन गुना बढ़ेगी, स्टांप ड्यूटी में छूट बढ़ाई जाएगी
चौधरी जयंत सिंह ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए घोषणा की। कहा कि अभी 60 साल से 80 साल वालों तक को 500 रुपये पेंशन मिलती है, जिसको तीन गुना बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा। इस तरह ही 80 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को 800 रुपये पेंशन मिलती है, जिसे 2400 किया जाएगा। रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए स्टांप ड्यूटी को सात प्रतिशत से दो प्रतिशत करेंगे। उनका कहना है कि इसकी भरपाई उससे होगी, जब स्टांप ड्यूटी कम होने से जमीनों की खरीद-फरोख्त ज्यादा होगी। महिलाओं को दस लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति पर अभी तक कोई छूट नहीं मिलती है, लेकिन सत्ता में आने पर रालोद उस पर भी एक प्रतिशत छूट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed