फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On demanding toll, he beat up the employees and pointed a pistol at them.

Baghpat News: टोल मांगने पर कर्मियों से मारपीट कर पिस्टल तानी

Wed, 21 Feb 2024 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
On demanding toll, he beat up the employees and pointed a pistol at them.
बालैनी। टोल मांगने पर कार सवार युवकों ने कर्मियों के साथ मारपीट की और पिस्टल तान दी। जिससे टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई और वहां पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के मैनेजर दीपक कुमार ने तहरीर में बताया कि मेरठ की तरफ से एक कार सोमवार दोपहर टोल पर पहुंची। कार में बैठे युवक बिना टोल दिए ही जबरदस्ती जाने का प्रयास करने लगे। टोलकर्मियों ने कार रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कर्मियों के साथ मारपीट की। इसके बाद अन्य टोलकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तभी एक युवक ने पिस्टल निकालकर कर्मियों पर तान दी, जिससे वहां खड़े टोलकर्मियों में भगदड़ मच गई और उन्होंने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

इसके बाद कार चालक बिना टोल दिए वहां से चले गए। इस दौरान काफी देर तक टोल फ्री चलता रहा और वाहन बिना टोल दिये ही निकल गए। थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed