फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers will verify the ration and conversion cost

राशन व कर्नवर्जन कास्ट का सत्यापन करेगें अधिकारी

Wed, 09 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officers will verify the ration and conversion cost
- अभिभावकों से मिलकर लेगें जानकारी, अनियमितता पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बागपत। शासन ने लॉकडाउन के समय में बच्चों को वितरित किए गए राशन व कन्वर्जन कास्ट का सत्यापन करने के निर्देश दिए है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर वितरित किए गए राशन व खातों में भेजी गई राशि की जांच करेगें। अनियमितता मिलने पर संबधित अधिकारी अथवा कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लॉकडाउन पीरियड के दौरान शासन ने परिषद्ीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे जिनमें प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक बच्चें को सात किलो छह सौ ग्राम राशन व 374 रुपये, कक्षा छठी से आठवीं तक के प्रत्येक बच्चे को 11 किलो चार सौ ग्राम राशन व 561 रुपये कन्वर्जन कॉस्ट उपलब्ध करायी थी। अब शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चों को वितरित किए जा रहे खाद्यान्न व उनके अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जा रही कन्वर्जन कॉस्ट का सत्यापन करने के निर्देश दिए है। मिड-डे मिल प्राधिकरण के निदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए एवं खंड शिक्षाधिकारियों को भेजे पत्र में बच्चों को मिलने वाले खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट का सत्यापन करने के निर्देश दिए है। मिड-डे-मिल के जिला समन्वयक फरजान शैरफ ने बताया कि शासन के आदेशानुसार सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। अनियमितता मिलने पर संबधित अधिकारी अथवा कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed