{"_id":"5e0a422c8ebc3e87fb459d4f","slug":"officers-will-measure-death-on-death-of-cattle-animals-due-to-cold-baghpat-news-mrt4611675147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से गोवंशीय पशुओं की मौत पर नपेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से गोवंशीय पशुओं की मौत पर नपेंगे अधिकारी
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ ने गोवंश आश्रय स्थलों के नोडल और मुख्य पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देशित किया कड़ाके की सर्दी में गोवंशों का ज्यादा ध्यान रखा जाए। सर्दी से कोई भी गोवंश नहीं मरना चाहिए। शीत लहर से बचाव के लिए तिरपाल और अन्य व्यवस्था कराए।
विकास भवन में सोमवार को सीडीओ पीसी जायसवाल ने गोवंश आश्रय स्थलों के नोडल और पशु चिकित्सकों के साथ बैठक कर गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि आश्रय स्थलों में किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए खासकर सर्दी के मौसम में। किसी भी गोवंशीय पशु की सर्दी से मौत नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखेंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं को सर्दी को देखते हुए ताजा पानी मुहैया कराया जाए। सूखे चारे के साथ हारे चारे की भी व्यवस्था कराए। चिकित्सक समय-समय पर पशुओं के स्वास्थ्य का हाल जानेंगे। सर्दी से बचाव के लिए ग्राम प्रधानों के सहयोग से तिरपाल और अन्य सभी व्यवस्था रखेंगे। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान सीवीओ डॉ. रविंद्र कुमार ने भी गोवंश की सुरक्षा और सर्दी से बचाव से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान सभी नोडल, डिप्टी सीवीओ, नगर निकायों के कर्मचारी मौजूद रहे।