फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers of the principal organization reached the Collectorate in favor of Shikohpur Pradhan

शिकोहपुर प्रधान के पक्ष में कलक्ट्रेट पहुंचे प्रधान संगठन के पदाधिकारी

Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Officers of the principal organization reached the Collectorate in favor of Shikohpur Pradhan
शिकोहपुर प्रधान के पक्ष में कलक्ट्रेट पहुंचे प्रधान संगठन के पदाधिकारी
विज्ञापन

बागपत। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने शिकोहपुर गांव में पंचायत की जमीन पर कब्जा करने वाले एक व्यक्ति पर प्रधान उर्मिला देवी के खिलाफ झूठी शिकायत कोतवाली में देने का आरोप लगाया है। शिकायत देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

उनका कहना था कि गांव में एक व्यक्ति ने बंजर भूमि पर कब्जा कर रखा था। ग्राम प्रधान की सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया था। आरोप है कि सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराने पर उस व्यक्ति ने कार्य में बाधा डालने के लिए कुछ पदार्थ खाकर जहर निगलने की अफवाह फैला दी। इसके साथ ही अब जमीन कब्जा मुक्त कराने के कारण ग्राम प्रधान के खिलाफ कोतवाली में झूठी शिकायत कर रहा है और उनको धमकी दे रहा है। आरोप है कि वह दोबारा से सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने डीएम से प्रकरण की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सोहनवीर शर्मा, प्रवीण कुमार, संदीप चौधरी, सनी चौधरी, रोहित प्रधान, इकबाल प्रधान, यासीन, सचिन शर्मा, राकेश तोमर, उर्मिला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed