फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers listened to problems, got solutions

अफसरों ने सुनीं समस्याएं, कराया समाधान

Sun, 11 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Officers listened to problems, got solutions
बड़ौत कोतवाली में डीएम की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस का आयोजन
विज्ञापन

दोघट और खेकड़ा में भी फरियादियों ने अफसरों को गिनाई समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/दोघट/खेकड़ा। डीएम शकुंतला गौतम की अध्यक्षता में शनिवार को बड़ौत कोतवाली पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल चार शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा दोघट और खेकड़ा में भी समाधान दिवस में अफसरों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों को शिकायतों का पारदर्शिता से गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। एसपी अभिषेक सिंह ने आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की और कोतवाल को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उधर, थाना दोघट पर शनिवार को समाधान दिवस में दो शिकायतें आई। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार यादव ने टीम के साथ मौके पर पहुंच शिकायतों का निस्तारण कराया। समाधान दिवस में इंस्पेक्टर मुनेंद्रपाल सिंह, उमेश कुमार, कानूनगो कल्लू सिंह, लेखपाल कृष्णपाल शर्मा, सतपाल, संजीव, धर्मेंद्र, प्रमोद रहे।
विज्ञापन

वहीं, खेकड़ा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अजय कुमार और सीओ मंगल सिंह रावत ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग से संबंधित पांच शिकायती पत्र आए। इनमें से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम ने विगत दिनों थाना समाधान दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा की। इसमें कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसएसआई मुनेश पाल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed