{"_id":"67d1d2f04cebf57e650462a1","slug":"offer-betel-leaves-betel-nuts-and-jaggery-during-holika-dahan-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-127961-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: होलिका दहन में पान, सुपारी व गुड़ अर्पित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: होलिका दहन में पान, सुपारी व गुड़ अर्पित करें
Thu, 13 Mar 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
होली की खबर से संबंधित फोटो। पंडित राजकुमार शास्त्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। होलिका दहन 13 मार्च को रात्रि 11:26 बजे तक किया जाएगा। इससे पहले विधि विधान से होलिका का पूजन होगा। दहन के दौरान पान, सुपारी व गुड़ अर्पित करने से भगवान विष्णु की प्राप्ति होती हैं और सुख समृद्धि प्राप्त होती हैं।
जानकीदास मंदिर में मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि होलिका दहन से पहले होली का पूजन विधि विधान से करना चाहिए। होलिका दहन के समय सूखा नारियल जरूर अर्पित करें। इससे घर में लक्ष्मी की वृद्धि होती हैं। रोग मुक्ति के लिए काली मिर्च, कपूर को उतारकर होलिका दहन में अर्पित करें। ऐसा करने से रोग से मुक्ति मिलेगी। वातावरण भी शुद्ध होगा और नकारात्मक ऊर्जा का भी विनाश होता है।
पूजन में रोली, कलावा, लौंग, इलायची, साबुत चावल, गुझिया, मूंग से पूजन करने पर सुख-समृद्धि मिलती हैं। कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि होलिका में टूटा हुआ अनाज न डालें। इससे अशुभ फल प्राप्त होता है। पानी वाला नारियल भी न डालें। ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है।