{"_id":"6148cf958ebc3ed78d5e2fe5","slug":"obscene-photos-pasted-on-the-girl-s-house-kahkra-news-mrt557019035","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की शर्मनाक हरकत: युवती के मकान पर चस्पा किए अश्लील फोटो, जानें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की शर्मनाक हरकत: युवती के मकान पर चस्पा किए अश्लील फोटो, जानें- पूरा मामला
Tue, 21 Sep 2021 08:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 08:04 AM IST
सार
दोस्ती करने से मना करने पर एक युवक ने युवती के फेसबुक अकाउंट पर भद्दे कमेंट किए। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके मकान पर अश्लील फोटो चस्पा कर दिए।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में खेकड़ा नगर निवासी एक युवक ने दोस्ती करने से मना करने पर पड़ोसी युवती की फेसबुक पर भद्दे कमेंट किए। इसके बावजूद युवती नहीं मानी तो आरोपी युवक ने अश्लील फोटो बनाकर उसके मकान पर चस्पा कर दिए। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
नगर निवासी एक युवती सोमवार की सुबह परिजनों संग कोतवाली में पहुंची। तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस का एक युवक जबरन उसके साथ दोस्ती करना चाहता है। आरोपी युवक ने कई बार उसे बीच रास्ते में रोक कर हरकत भी की। उसने सारी बातें परिजनों को बता देने की धमकी देते हुए उसे हड़का दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसकी फेसबुक पर भी भद्दे कमेंट किए। उसने इसका विरोध किया तो युवक ने गुस्से में आकर उसके अश्लील फोटो बनाकर उसके मकान के दरवाजे पर चस्पा कर दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मनप्रीत मर्डर केस: खूब पिलाई बीयर, फिर लोहे की रॉड से वार... आखिरी सांस तक ट्रक से कुचला, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं पता चलते ही युवती के परिजनों ने दरवाजे से फोटो उतार लिए। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी का तोहफा: बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें