फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Oath administered to the new executive of District Bar Association

जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

Sat, 27 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to the new executive of District Bar Association
बागपत जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराते अध्यक्ष संजय कुमार तोमर - फोटो : BAGHPAT
जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई
विज्ञापन

बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चौधरी चरण सिंह सभागार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों में कार्य करने का शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला जज सुधीर कुमार ने कहा कि बार और बैंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहां वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने पर काम किया जाए। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्रपाल शर्मा ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी बार और बैंच के बीच मधुर संबंध स्थापित कराने का काम करे, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी अधिवक्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर परिवार न्यायाधीश राजकुमार बंसल, स्पेशल एडीजे शैलेंद्र पांडेय, सिविल जज सीनियर डिवीजन राहुल सिंह, मेरठ बार अध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामा, रामपाल नेहरा, नरेंद्र पाल सिंह, सत्येंद्र कुमार खोखर, अजय शंकर शर्मा, अंकुर स्वामी, अंकुर स्वामी, वीरसिंह, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र बली, लोकेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

- इन्हें दिलाई शपथ
जिला बार एसोसिएशन के चौधरी चरण सिंह सभागार में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्रपाल शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चांदवीर सिंह राणा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता पंवार, महामंत्री संदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष इफ्तखार हसन, संयुक्त मंत्री सचिन शर्मा, संयुक्त मंत्री प्रशासन सचिन कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय रमाकांत शर्मा, संयुक्त मंत्री सामाजिक अमित मलिक, वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र कश्यप, गुलफाम, सुरजीत पंवार, कनिष्ठ सदस्य हर्ष शर्मा, मोनू दिवाकर व साजिद अली को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed