फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now there will be digital X-ray in the district hospital

Baghpat News: अब जिला अस्पताल में होंगे डिजिटल एक्स-रे

Fri, 02 Feb 2024 04:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Now there will be digital X-ray in the district hospital
बागपत। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन आखिर डिब्बे से बाहर निकल ही गई। मशीन पिछले काफी समय से डिब्बे में बंद रखी हुई थी और मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर डिजिटल एक्स-रे कराने पड़ रहे थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मशीन को शुरू कराया गया और अब अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे होंगे।
विज्ञापन

शासन से लगभग दो माह पहले डिजिटल एक्सरे मशीन और प्रिंटर भिजवाया गया था। मशीन मिलने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से शासन को इंजीनियर भेजकर मशीन को इंस्टॉल कराने के लिए पत्र भेजा था। दो महीने बीतने के बाद भी इंजीनियर न आने के कारण मशीन इस्टॉल नहीं हो सकी। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए आने वाले मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर अपना एक्स-रे कराना पड़ रहा था। जहां उनकी जेब ढीली हो रही थी और एक एक्स-रे के पांच सौ रुपये तक देने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

- खबर प्रकाशित होते ही लगी मशीन
जिला अस्पताल प्रबंधन का दावा था कि शासन से इंजीनियर के नहीं आने के कारण मशीन रखी हुई है। इंजीनियर को बुलाने के लिए पत्र लिखे गए हैं। लेकिन जब अमर उजाला में इसको लेकर खबर प्रकाशित की गई तो उसके अगले ही दिन बृहस्पतिवार को मशीन लगवाकर शुरू कर दी गई। जिससे अब डिजीटल एक्स-रे के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा और जिला अस्पताल में एक्स-रे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन-
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स रे मशीन शुरू करा दी गई है। जिसका फायदा मरीजों को मिलेगा और अब अस्पताल में वह डिजिटल एक्स-रे करा सकेंगे। अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed