फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now cadets will be able to choose NCC in optional subject

-एनसीसी को जनरल इलेक्टिव कोर्स में किया शामिल छात्रों को मिलेगा लाभ

Thu, 13 May 2021 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Now cadets will be able to choose NCC in optional subject
-एनसीसी को जनरल इलेक्टिव कोर्स में किया शामिल, छात्रों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

बड़ौत। एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) से जुड़े कैडेट के लिए खुशखबरी है। अब कैडेट एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में चयन कर सकेंगे। इसके लिए एनसीसी को विश्वविद्यालय में जनरल इलेक्टिव कोर्स के रूप में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को एनसीसी महानिदेशालय व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने स्वीकृति दे दी है।
74 यूपी बटालियन बड़ौत के कमांडिग ऑफिसर कर्नल राजेेन्द्र सिंह एसएम ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने एनसीसी के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि एनसीसी को इलेक्टिव कोर्स के रूप में सम्मलित किए जाने से छात्रों को बी व सी प्रमाण पत्र के अतिरिक्त इलेक्टिव विषय पढ़ने पर डिग्री के समय अलग से अतिरिक्त बोनस अंक का फायदा मिल सकेगा। इस विषय के पाठ्यक्रम को 6 सेमेस्टर और 24 क्रेडिट प्वाइंट में विभाजित किया गया है जो नई नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है।
विज्ञापन

दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के सीनियर डिवीजन एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट ललित जैन ने बताया कि इस विषय के विश्वविद्यालयों में लागू होने से युवाओं को नई दिशा मिलेगी और युवाओं के भविष्य में अवसरों की भी बढ़ोत्तरी होगी। इस पाठयक्रम के अनुसार एक छात्र तीसरे व चौथे सेमेस्टर में पहले दो सेमेस्टर और 10 क्रेडिट को कवर करते हुए चार क्रेडिट अंक अर्जित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed