फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now Baghpat name is linked to arms smuggling from Pakistan.

UP: अब पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी से जुड़ा बागपत का नाम, दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी में सामने आया कनेक्शन

Sun, 23 Nov 2025 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 01:08 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में जिन तस्करों को पकड़ा है, उनमें रोहन तोमर निवासी लोहड्डा और उसके साथी अजय उर्फ मोनू निवासी बावली भी शामिल है। इनके परिवार काफी साल से दिल्ली में रहते हैं।

विज्ञापन
Now Baghpat name is linked to arms smuggling from Pakistan.
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने के मामले में भी बागपत का नाम जुड़ गया। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में जिन तस्करों को पकड़ा है, उनमें रोहन तोमर निवासी लोहड्डा और उसके साथी अजय उर्फ मोनू निवासी बावली भी शामिल है। इनके परिवार काफी साल से दिल्ली में रहते हैं। दोनों संजीव उर्फ जीवा गैंग के सदस्य हैं, जिनके खिलाफ मेरठ के कंकरखेड़ा और दिल्ली के भजनपुरा में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत की सीमा में हथियारों को गिराकर तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को शनिवार को गिरफ्तार किया। इनमें रोहन तोमर निवासी लोहड्डा और उसके साथी अजय उर्फ मोनू निवासी बावली भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार रोहन तोमर 12वीं तक पढ़ा हुआ है और संजीव जीवा गैंग में शामिल होकर हथियारों की तस्करी करने लगा। इसके बाद वह ठेकेदारी करने लगा। वर्ष 2024 में जानलेवा हमले के मुकदमे में कंकरखेड़ा जिला मेरठ पुलिस ने रोहन तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे आरोपी अजय उर्फ मोनू ने भी संजीव जीवा गैंग में शामिल होकर हथियारों की तस्करी शुरू की। साथ ही दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गोगी गैंग, भाऊ गैंग और कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के सदस्यों को हथियार तस्करी किए। इससे पहले अजय उर्फ मोनू को चोरी के मुकदमों में भजनपुरा दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि दिल्ली में गिरफ्तार किए गए रोहन और अजय के परिवार वाले करीब पंद्रह साल पहले गांव से जाकर दिल्ली में रहने लगे थे। यहां उनके केवल कुटुंब के लोग रहते हैं। यह जरूर जांच कराई जा रही है कि उनके संपर्क में यहां के युवक तो नहीं हैं। उनके संपर्क में कोई युवक मिलता है तो उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग में पकड़े गए थे दो छात्र
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना में भी बागपत के लोहड्डा और वाजिदपुर गांव के दो छात्र शामिल मिले थे। पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा भी कई बड़ी घटनाओं में बागपत के युवक शामिल मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed