{"_id":"60ad4c3d8ebc3efbc93bdfbe","slug":"notorious-took-away-wheat-sacks-from-purchasing-center-charge-suspended-baghpat-news-mrt5398641161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात उठा ले गया गेहूं क्रय केंद्र से बोरे, प्रभारी संस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात उठा ले गया गेहूं क्रय केंद्र से बोरे, प्रभारी संस्पेंड
विज्ञापन
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र से एक लाख के इनामी रहे राहुल खट्टा का भाई कुख्यात राजू खट्टा जबरन बोरे उठाकर ले गया।
आरोप है कि बोरों में गेहूं भरकर क्रय केंद्र पर पहुंचा दिए। स्टाफ की अधिकारियों से शिकायत करने की हिम्मत तक नहीं हुई। एक संगठन की शिकायत पर डीएम ने टीम मौके पर भेज दी। अनियमितता मिलने पर केंद्र प्रभारी को संस्पेंड कर दिया। इस मामले में कुछ ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं। मामले की जांच अभी की जा रही है।
ह्यूमन राइट रेवोल्यूशन के पदाधिकारी मुनेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम से शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि खट्टा प्रहलादपुर के क्रय केंद्र पर माफिया जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। स्टाफ भी इसमें शामिल है। वर्तमान प्रधान का पुत्र राजू क्रय केंद्र से बोरे उठाकर ले गया और अपने घर से उनमें गेहूं भेज दिया। क्रय केंद्र और समिति के स्टाफ ने शिकायत भी नहीं की। जिसके बाद डीएम ने एसडीएम अनुभव सिंह, सीओ अनुज मिश्रा और खाद्यान्न विपणन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। एसडीएम ने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर केंद्र प्रभारी ऋषिपाल को संस्पेड कर दिया है। मौके पर कानून-व्यवस्था भंग न हो, इसलिए टीम मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही बेबसी
कुख्यात के खिलाफ शिकायत करने की समिति सचिव दीप सिंह भाटी और केंद्र प्रभारी ऋषिपाल की हिम्मत नहीं हुई। दोनों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें सचिव सारी जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी की बता रहे हैं। जबकि केंद्र प्रभारी कह रहे हैं कि एक-डेढ़ साल नौकरी का है। किसी की क्या शिकायत करूं। नौकरी पर कोई दिक्कत आएगी तो वह भी देखी जाएगी।