{"_id":"6782b7e95d2243e07d044876","slug":"notice-to-pradhans-and-secretaries-for-dumping-garbage-in-ponds-of-16-villages-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124760-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 16 गांवों के तालाबों में कूड़ा डालने पर प्रधानों व सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 16 गांवों के तालाबों में कूड़ा डालने पर प्रधानों व सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
-तालाब किनारे प्रधान व सचिवों ने नहीं रखवाया डस्टबीन, ग्रामीणों पर जुर्माना लगाने के निर्देश
-प्रधानों और सचिवों को तालाब में कूड़ा डालने से नहीं रोकने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के 16 गांवों के तालाबों का लाखों रुपये खर्च कर कायाकल्प किया गया, मगर तालाब में कूड़ा डालने के कारण उनकी स्थिति दोबारा खराब हो रही है। इस पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि यदि तालाब में कूडा डालना बंद नहीं हुआ तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिले के 16 गांवों के तालाब का अटल भूजल योजना के तहत लाखों रुपये खर्च कर कायाकल्प किया गया था ताकि तालाब में गांव का पानी आ सके। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने तालाब के किनारे कूड़ा डालने के लिए डस्टबीन रखवाने के आदेश दिए थे, लेकिन यहां डस्टबीन तक नहीं रखवाए गए। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा तालाब में कूड़ा डाला जा रहा है। कई बार प्रधान व सचिवों को नोटिस जारी किया गया। फिर भी तालाब में कूड़ा डालना बंद नहीं किया जा रहा है। तालाब को कूड़ा घर बना दिया गया, जिससे तालाब कूड़े से भरते जा रहे हैं। सीडीओ ने महेशपुर चौपड़ा, ट्यौढ़ी, पाबला बेगमाबाद, चौहल्दा, सरूरपुर कलां, बली, खेड़की, गौरीपुर जवाहरनगर, लधवाड़ी, दौझा नंगला, कर्म अलीपुर गढ़ी, पदड़ा, मीतली रामपुर, सादुल्लापुर ढोढरा, ग्वालीखेड़ा के प्रधान व सचिव को नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में तालाबों के पास डस्टबीन नहीं रखा गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तालाब में कूड़ा डालने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।