{"_id":"60d616508ebc3e322f2803ed","slug":"nomination-for-the-post-of-district-panchayat-president-today-baghpat-news-mrt544381393","type":"story","status":"publish","title_hn":"-जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को उम्मीदवार पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। तीन जुलाई को जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में पूर्वाह्न 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। नामांकन के लिए सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। भाजपा की ओर से बबली देवी और रालोद की ओर से ममता जयकिशोर ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। 20 वार्डों में इस वर्ग से सिर्फ वार्ड-13 से रालोद की ममता जयकिशोर और वार्ड-18 से सपा की बबली देवी चुनाव जीती हैं। भाजपा के पास अपना कोई प्रत्याशी नहीं था। इसलिए बबली देवी ने सपा को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद भाजपा के पास सदस्यों की संख्या पांच हो गई है।
ये हैं जिला पंचायत सदस्यों के आंकड़े
जिला पंचायत सदस्य के 20 पदों में से रालोद के सात एवं सपा के तीन सदस्य हैं। वहीं, भाजपा के पास पांच सदस्य हैं। एक सदस्य बसपा का और चार निर्दलीय हैं। भाजपा और रालोद नेताओं का दावा है कि उनके पास चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त सदस्य हैं। किसका दावा सही साबित होगा यह तो तीन जुलाई को स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
ये हैं जिला पंचायत सदस्यों के आंकड़े
जिला पंचायत सदस्य के 20 पदों में से रालोद के सात एवं सपा के तीन सदस्य हैं। वहीं, भाजपा के पास पांच सदस्य हैं। एक सदस्य बसपा का और चार निर्दलीय हैं। भाजपा और रालोद नेताओं का दावा है कि उनके पास चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त सदस्य हैं। किसका दावा सही साबित होगा यह तो तीन जुलाई को स्पष्ट होगा।
विज्ञापन