फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Noida and Chaudhary Kehar Singh team won in the semi-final match

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल ने जींद की टीम को 66-44 से हराया

Sun, 23 Oct 2022 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Noida and Chaudhary Kehar Singh team won in the semi-final match
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में तृतीय प्रमेंद्र मेमोरियल ऑल इंडिया बास्केटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्था के सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पहला मैच चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल की टीम ने जींद टीम को 66/44 से हराया। दूसरा मुकाबले में रोहतक ने मेरठ टीम को 75/48 से हराया।
विज्ञापन

तीसरा मैच जेएमडी नोएडा की टीम ने गाजियाबाद की टीम को 62/52 से हराया। चौथे मुकाबले में पानीपत ने भिवानी टीम को 69/43 से हराया। इसके बाद पहले सेमीफाइनल में नोएडा टीम ने पानीपत टीम को 61/56 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच चौधरी केहर सिंह बास्केटबाल क्लब की टीम ने रोहतक टीम को 59/53 से हराया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रालोद नेता अरुण तोमर बॉबी, आरपीएस तोमर, डॉॅ रघुनाथ वर्मा, डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजलि तोेमर, प्रदीप, रामपाल सिंह तोमर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed