फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No way to go to crematorium, waiting for three hours for cremation

श्मशान घाट जाने के लिए रास्ता नहीं, अंतिम संस्कार को तीन घंटे इंतजार

Wed, 24 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
No way to go to crematorium, waiting for three hours for cremation
दोघट। गैड़बरा गांव में श्मशान घाट का रास्ता खराब होने पर किशोर के शव के अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रास्ता के लिए मंगलवार शाम ग्रामीणों की पंचायत हुई। रास्ते की पैमाइश के लिए तहसील की टीम भी पहुंची। हालांकि बाद में दूसरे गांव की सीमा से होकर शव को श्मशान घाट लाकर अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

गैड़बरा गांव में बुधवार सुबह संजीव के 15 वर्षीय बेटे छोटू की मौत हो गई। लेकिन शमशान घाट जाने के लिए रास्ता न मिलने के कारण शव तीन घंटे रखा रहा। बाद में तवेलागढ़ी गांव के पास से होकर आ रहे रास्ते से शव को श्मशान घाट लाकर अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम लेखपाल धर्मेंद्र व अंकित ने बताया कि श्मशान घाट की भूमि पर कोई कब्जा नहीं है। केवल रास्ते पर गंदा पानी भरा हुआ है। जिसको बनवाया जा सकता है। इस अवसर पर विक्रम सिंह, धर्मपाल, ओमवीर, जसवीर, नरेश, चंद्रसेन, धर्मवीर, नीलू, सुमन, अरविंद, सुखपाल, सुक्रमपाल आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed