{"_id":"640736f39e002a5852068804","slug":"no-ultrasound-facility-at-chc-baghpat-news-c-14-1-146073-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीएचसी पर नहीं अल्ट्रासाउंड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीएचसी पर नहीं अल्ट्रासाउंड की सुविधा
Tue, 07 Mar 2023 06:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 07 Mar 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
- मरीजों को लगानी पड़ती है जिला अस्पताल की दौड़
- लोगों को प्राइवेट सेेंटरों पर करनी पड़ रही जेब ढीली
फोटो - 3 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। दूर-दराज से आने वाले मरीज प्राइवेट सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए विवश हो रहे हैं।
जिले में बागपत, बड़ौत, सरुरपुर कलां, टीकरी, पिलाना, छपरौली, बिनौली और डौला में सीएचसी है। इनमें से सात सीएचसी पर लोगों को इलाज की सुविधाएं दी जा रहीं हैं, जबकि डौला सीएचसी इसी महीने शुरू करने की तैयारी है। किसी भी सीएचसी पर मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। सीएचसी पर आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को प्राईवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
-- --
लोगों को उठानी पड़ती है परेशानी
- सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से प्राइवेट सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए विवश होना पड़ता है। - मुकेश शर्मा, बड़ा बाजार
- सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। - राहुल शर्मा, गायत्रीपुर
- सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड न होने से लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। लोगों को प्राइवेट सेंटरों पर जेब ढीली करनी पड़ रही है। - नसीम अंसारी, अमीनगर सराय
-