फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No person will sleep in the open in winter, Municipal Corporation formed teams

Baghpat News: सर्दी में खुले में नहीं सोएगा कोई व्यक्ति, नगर निगम ने गठित की टीमें

Fri, 14 Nov 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
No person will sleep in the open in winter, Municipal Corporation formed teams
सहारनपुर। सर्दी में कोई भी व्यक्ति अब सड़कों किनारे खुले में नहीं सोएगा। नगर निगम ने इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगा दी है। अधिकारी और कर्मचारियों की टीम रात में गश्त कर सड़कों किनारे सोने वालों को उठाकर रैन बसेरों में पहुंचाने का काम करेगी।
विज्ञापन

रात में पेट्रोलिंग के लिए कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनके नेतृत्व में सात टीमें बनाई गईं हैं, जो रात में पेट्रोलिंग कर सड़कों किनारे या खुले में कहीं भी सोने वाले लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाएंगे। पहली टीम में राजस्व निरीक्षक लोकेश कुमार, राजेंद्र, कर संग्रहकर्ता नरेश धारिया, जयकुमार, विकास कुमार और अनिल कुमार शामिल हैं। यह सोमवार को निर्धारित मार्गों पर पेट्रोलिंग कर जनमंच की बगल में संचालित रैन बसेरों में लोगों को पहुंचाएंगे। इसी प्रकार मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। टीमों का गठन नगर आयुक्त शिपु गिरि के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed