{"_id":"573a10b44f1c1b644eac7534","slug":"no-arrests-in-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष में गिरफ्तारी नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष में गिरफ्तारी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 16 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर के रत्ना सागर रेस्टोरेंट में देशभक्त सेना ट्रस्ट के चेयरमैन और सपा नेता मनोज वशिष्ठ की दिल्ली पुलिस की गोली लगने से हुई मौत के मामले को एक साल गुजर गया। पीड़ित परिवार न्याय के लिए पूरे साल दर-दर भटकता रहा, लेकिन केस की जांच कर रही सीबीआई ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
समाजसेवी मनोज वशिष्ठ अपने साथियों के साथ 16 मई 2015 की रात करीब सवा आठ बजे रेस्टोरेंट में बैठे थे। इसी दौरान पुलिस वालों ने उन पर फायर झोक दिया था। गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस के अफसरों ने उनके एनकाउंटर का दावा किया। जबकि मृतक के परिजनों का आरोप था कि उनकी साजिश के तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने हत्या की है। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। करीब सवा माह चले आंदोलन के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केस की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।
उनकी मौत को सोमवार को एक साल बीत गया, सीबीआई ने अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित परिवार का पूरा साल न्याय की आस में गुजर गया। मृतक के भाई अनिल वशिष्ठ ने कहा उनके भाई की हत्या के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। 15 दिन पूर्व सीबीआई टीम से केस के संबंध में मिले थे। अफसरों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इन पर है हत्या का आरोप
:: इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार
:: एसआई विवेक सिंह
:: एसआई भूप सिंह
:: हेडकांस्टेबल संजयपाल सिंह
:: हेड कांस्टेबल अनिल राव
:: कांस्टेबल जितेंद्र कुमार
:: कांस्टेबल अब्दुल अहमद खान
:: कांस्टेबल मोहित साल्वे
:: कांस्टेबल मुनीश सोलंकी