{"_id":"67377c648563a76fcf001d6b","slug":"no-action-taken-against-the-history-sheeter-who-beat-up-the-general-secretary-of-the-cow-protection-group-baghpat-news-c-28-1-bag1001-121783-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गोरक्षा दल के महामंत्री को पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर पर नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गोरक्षा दल के महामंत्री को पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर पर नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गोरक्षा दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री को पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर पशु तस्करों पर पुलिस की मेहरबानी उजागर हो रही है। पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद होने के बाद भी पुलिस ने हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते पीड़ित शनिवार को एसपी से शिकायत करेगा।
केतीपुरा मोहल्ले के रहने वाले फैजान ने बताया कि वह गोरक्षा दल का महामंत्री है। शुक्रवार की सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर संरक्षित पशुओं की तस्करी की सूचना पर वह मवीकलां गांव के एक होटल पर पहुंच गया था। तभी वहां आए पुराने कस्बे के हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथी पशु तस्करों के साथ मिलकर उस पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया और धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट की पूरी घटना होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। फैजान ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उधर घटना के एक दिन बाद भी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।