फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nine examination centers were cut in the district, six new ones were created.

Baghpat News: जिले में नौ परीक्षा केंद्र केंद्र काटे, छह नए बनाए

Sun, 26 Nov 2023 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Nine examination centers were cut in the district, six new ones were created.
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस बार जिले में 40 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इस बार जिले में नौ परीक्षा केंद्र को सूची में शामिल नहीं किया गया है जबकि छह नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में इस बार 32 असहायता प्राप्त विद्यालय, सात राजकीय विद्यालय और एक वित्तविहिन विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परिषद की ओर से जारी की गई परीक्षा केेंद्रों पर 28 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई है। आपत्ति दर्ज करने के लिए परीक्षा केंद्र बनाने या हटाने के लिए कारण भी दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

----
ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
जिले में जनता इंटर कालेज पलडी, आर्य विद्यालय इंटर कालेज तेड़ा, गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट, श्री जवाहर इंटर कालेज बामनौली, आर्य कन्या इंटर कालेज जिवाना, डीएन इंटर कालेज खट्टा प्रहलादपुर, शीलचंद इंटर कालेज अमीनगर सराय, श्री नेहरु इंटर कालेज पिलाना, एमजीएम इंटर कालेज ढिकौली, नेताजी स्मारक इंटर कालेज बुढ़सैनी, जीवी इंटर कालेज खेकड़ा, सेंट मैरी इंटर कालेज रटौल, विवेकानंद हाईस्कूल गोठरा, जनता इंटर कालेज सूजरा, श्री यमुना इंटर कालेज बागपत, इंटरमीडिएट कालेज धनौरा सिल्वर नगर, सर्वहितकारी इंटर कालेज मीतली, डीएवी इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी, इंटर कालेज सरुरपुर खेडक़ी, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कालेज किरठल, गांधी विद्या निकेतन इंटर कालेज बुढ़पुर रमाला, श्री शांति सागर दिबंगर जैन गर्ल्स इंटर कालेज छपरौली, राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज बड़ौत, राजकीय इंटर कालेज बिनौली, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कालेज फैजपुर निनाना, मुस्लिम इंटर कालेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कालेज बड़ौत, केएचआर इंटर कालेज खामपुर लुहारी, डीएवी इंटर कालेज किशनपुर बराल, जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत, राजकीय गल्र्स इंटर कालेज बागपत, राजकीय हाईस्कूल चौबली, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत, राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा, राजकीय हाईस्कूल गांगनौली, राजकीय इंटर कालेज जहानगढ़ दौझा, जवाहर स्मारक इंटर कालेज निरपुड़ा, श्री लाल बहादूर इंटर कालेज रंछाड, आर्दश वैदिक इंटर कालेज नंगला सिनौली, श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज छपरौली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

------
हटाए गए परीक्षा केंद्र
हरचंद मल जैन इंटर कालेज टीकरी, आदर्श इंटर कालेज डौला, देव इंटर कालेज डौलचा, जैन इंटर कालेज खेकड़ा, वैदिक कन्या इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी, जनविजय इंटर कालेज कुर्डीनांगल, राष्टीय इंटर कालेज शबगा, वीर स्मारक इंटर कालेज बड़ौत, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कालेज बड़ौत को इस बार सूची में शामिल नहीं किया गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बनाए गए नए परीक्षा केंद्र
जवाहर इंटर कालेज निरपुड़ा, राजकीय कन्या इंटर कालेज बड़ौत, राजकीय हाईस्कूल चौबली, बित्तविहीन विद्यालय श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत, राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा, राजकीय हाईस्कूल गांगलौनी को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया गया है।
----
इस बार 1863 परीक्षा हो गए कम
जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा में 1863 परीक्षार्थी कम शामिल होंगे। जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 31669 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि इस बार 29836 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

----
-परिषद की ओर से प्रस्तावित परीक्षा केेंद्रों की सूची जारी कर 28 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परीक्षा केेंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed