{"_id":"66c7388777868ef67d032697","slug":"ninanas-vijay-and-sarurpurs-sami-became-the-winner-in-wrestling-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-117078-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुश्ती में निनाना के विजय और सरूरपुर की सामी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुश्ती में निनाना के विजय और सरूरपुर की सामी बनी विजेता
विज्ञापन
-फैजपुर निनाना गांव के चौधरी चरण सिंह इंटर काॅलेज में कराई गई थी क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता
फोटो - 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना के चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में निनाना का विजय और बालिका वर्ग में सरूरपुर कला की सामी ने कुश्ती प्रतियोगिता जीती।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनखड़ ने फीता काटकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। काॅलेज में हुई क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अंडर-19 के बालक वर्ग में निनाना का विजय, बालिका वर्ग में सरूरपुर कला की सामी, अंडर-17 की फ्री स्टाइल के 41-45 किग्रा भार वर्ग में लक्की, 48 किग्रा भार में अमन, 51 किग्रा में जिशान, 55 किग्रा में क्रिश, 60 किग्रा में हर्ष धामा, 65 किग्रा में विशेष भाटी और रक्षित, अंडर-14 आयु वर्ग में 48 किग्रा भार वर्ग में आयुष, बालिका वर्ग की 30 किग्रा भार वर्ग में सोनम, 39 किग्रा भार वर्ग में साहिब, अंडर-19 आयु वर्ग में ग्रीको रोमन में 63 किग्रा भार वर्ग में अभिनव, अंडर-17 की 51 किग्रा भार वर्ग में देवा और 60 किग्रा भार वर्ग में प्रिंस नैन प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 28 अगस्त को केएचआर इंटर कॉलेज राजपुर खामपुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह मान, पीटीआई छोटू, मीना रानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र तेजान, विश्वेंद्र, नितिन, प्रिंस, और योगेश सहित अन्य मौजूद रहे।