{"_id":"645d0cf6091b6cca020d8663","slug":"nikay-chunav-dispute-between-independent-candidate-jitendra-and-asp-manish-mishra-during-polling-in-baghpat-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: मतदान को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी-एएसपी में नोकझोंक, पुलिस ने भीड़ को लाठियों से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: मतदान को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी-एएसपी में नोकझोंक, पुलिस ने भीड़ को लाठियों से खदेड़ा
Thu, 11 May 2023 09:14 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 May 2023 09:14 PM IST
सार
UP Nikay Chunav 2023 : मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी और एएसपी के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने लाठियों से भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
बागपत में मतदान के दौरान हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह पंचायतों में 63.12 प्रतिशत मतदान हुआ। बड़ौत के वीर स्मारक इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में एएसपी मनीष मिश्र व निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र के बीच नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी ने एएसपी पर गाली-गलौज का आरोप लगाया तो एएसपी ने मतदान में गड़बड़ी के प्रयास का आरोप लगाकर उसे पकड़वा दिया।
विज्ञापन
यहां बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ के पहुंचने से लंबी लाइनें लग गई थीं। उनको काफी देर तक पुलिस ने रोका और सुबह सात बजे मतदान शुरू कराया। उसके बाद भी शाम तक अधिकतर बूथों पर लाइनें नहीं टूटीं। बागपत, बड़ौत व खेकड़ा में काफी लोगों की वोट कटी होने पर लोगों ने रोष जताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: भाजपा एमएलसी पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन
वहीं बागपत में अग्रसेन धर्मशाला, बड़ौत, खेकड़ा में कई बूथों पर एजेंटों में नोकझोंक हुई। जहां पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया। पुलिस को जाट भवन, यमुना इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज समेत अन्य कई बूथों के बाहर से भीड़ को लाठियां लेकर खदेड़ना पड़ा।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: मतदान खत्म, EVM में प्रत्याशियों का भाग्य कैद, जानें- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन