फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Nikay Chunav 2023 : Congress workers have ruckus against BJP MLC Dharmendra Bhardwaj for fake votes

Nikay Chunav: भाजपा एमएलसी पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

Thu, 11 May 2023 07:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 May 2023 07:15 PM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023 : भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 : Congress workers have ruckus against BJP MLC Dharmendra Bhardwaj for fake votes
हंगामा करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गंगानगर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी स्थित बूथ पर भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि एमएलसी ने कांग्रेस प्रत्याशी सुशील सैनी का वीडियो बनाते समय मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद जिलाध्यक्ष अवनीश काजला मौके पर पहुंच गए। कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। सभी डीएम के यहां शिकायत करने पहुंचे है।

विज्ञापन


घटना डिफेंस कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में बने कमरा नंबर-2 की है। वार्ड 20 कसेरूखेड़ा के कांग्रेस प्रत्याशी सुशील सैनी के मुताबिक, भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सुबह ही अपने वोट डाल गए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद वह शाम 5:30 बजे दो गाड़ियों के साथ बूथ पर पहुंचे और पीछे के रास्ते से अंदर जाते हुए कमरा नंबर-2 में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने अपने लोगों से फर्जी मतदान कराया। यह देख जब सुशील सैनी ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो एमएलसी ने मोबाइल छीन लिया और धमकी दी कि मैं इसे तोड़ दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: मुस्लिमों के बंटवारे से BJP का पलड़ा भारी, ओवैसी की पार्टी कर गई कमाल, BSP वोटरों का बदला रुख

आरोप ये भी है कि मोबाइल को अपने साथ ले गए। घटना के बाद मौके पर कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर जिला अध्यक्ष अवनीश काजला भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। भारी हंगामे के बीच सभी कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम के यहां शिकायत करने पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: मतदान खत्म, EVM में प्रत्याशियों का भाग्य कैद, जानें- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का कहना है कि कार्यकर्ताओं के पास गया था, मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है तो साबित करके दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed