फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   New year welcomed in a happy atmosphere

खुशगवार माहौल में हुआ नूतन वर्ष का स्वागत

Thu, 02 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
New year welcomed in a happy atmosphere
जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में नववर्ष पर वातावरण की शुद्धि के लिए हवन यज्ञ करते शिक्षक व छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नव वर्ष 2020 का लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। रात भर जहां लोग पार्टियों में मस्ती में झूमते रहे है, वहीं पहले दिन की सुबह की शुरूआत पूजा पाठ और बधाई संदेश भेजने से की। सोशल मीडिया पर दिनभर बधाई संदेश भेजे गए। दावत का दौर भी चलता रहा। खुशगवार माहौल में पहला दिन बीता।
विज्ञापन

बुधवार को नए साल की पहली सुबह लोगों के बीच खुशी का माहौल रहा। गिले शिकवे भुलाकर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया। नए साल की शुभकामनाएं दी गई। शिक्षण संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों और अन्य जगहों पर नए साल की बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। इसके अलावा व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर समेत अन्य माध्यमों से नववर्ष के बधाई संदेश भेजे गए। शिक्षण संस्थान में जश्न का माहौल रहा। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। साथ सत्यमार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने किया हवन, शुभकामनाओं में बीता दिन
बागपत। पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने तरीके से नए साल को मनाया। चांदीनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह संधू ने हवन कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति और मंगलकामना के लिए हवन कराया गया है। जिला मुख्यालय पर विकास भवन में सीडीओ पीसी जायसवाल सुबह नौ बजे कार्यालय पहुंचे। दिनभर कर्मचारी उन्हें मुबारकबाद देते रहे। सीडीओ ने निर्देश दिए कि यहां आने वाले लोगों के साथ मधुर व्यवहार करें। डीडीओ हूबलाल ने समस्याएं सुनीं। दोपहर में धूप खिलते ही विकास भवन परिसर में कई विभागों के कर्मचारी और अधिकारी धूप में बैठे दिखे। डीआईओएस और बीएसए कार्यालय के कर्मचारी भी धूप में बैठे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के बीच रहे जनप्रतिनिधि
बागपत। जिले के जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग तरीके से नया साल मनाया। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह लोकसभा क्षेत्र के गांवों में लोगों के बीच पहुंचे और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। बागपत विधायक योगेश धामा ने जिले के कई गांवों में पहुंचकर नया साल मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed