फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   nepal jamati

जेल से रिहा हुए जमाती, आज नेपाल रवाना होने की संभावना

Mon, 15 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
nepal jamati
जेल से रिहा हुए जमाती, आज नेपाल रवाना होने की संभावना
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। नगर की अस्थायी जेल में बंद नेपाल के 17 जमातियों को रिहाई मिल गई। एक दिन पहले 11 जमातियों की रिहाई हो चुकी है। मंगलवार को इन जमातियों को नेपाल के लिए रवाना करने की संभावना है।
अधिवक्ता इफ्तखार हसन ने बताया 14 सौ-14 सौ रुपये जुर्माना लगाने के बाद नेपाल के जमातियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया था। रविवार को 11 जमाती जेल से छोड़ दिए गए थे, जबकि सोमवार को 17 जमातियों की रिहाई हो गई। जेल प्रबंधन ने हाजी निजात के सुपुर्द इन जमातियों को किया। अस्थायी जेल से जमातियों को निवाड़ा के निकट हाजी निजात फार्म हाउस ले जाया गया। मंगलवार को निजी वाहन से इन जमातियों के नेपाल रवाना करने की तैयारी है। हाजी निजात ने बताया कि अपने खर्चे से बस में सवार कर जमातियों को भेजा जाएगा। जमातियों को रवाना करने से पहले प्रशासन की अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन

क्या है मामला
खेकड़ा। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से 28 जमाती बागपत आए थे। इनमें 17 रटौल और बागपत नगर के एक मकान में 11 जमाती रहे थे। चार जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले । लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद 17 जमातियों को खेकड़ा में बनी अस्थायी जेल में रखा गया था। अदालत ने जमातियों पर 14 सौ-14 सौ रुपये का अर्थदंड लगाकर बरी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed