{"_id":"61cc9beb34845c3017383db8","slug":"neither-brick-nor-cement-made-in-paper-only-pavement-and-drain-baghpat-news-mrt571265058","type":"story","status":"publish","title_hn":"न ईंट लगाई न सीमेंट, कागजों ही बना दिया खड़ंजा और नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न ईंट लगाई न सीमेंट, कागजों ही बना दिया खड़ंजा और नाला
विज्ञापन
भागौट गांव की हरिजन बस्ती में हुआ जलभराव
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागौट गांव में नाला निर्माण नहीं होने से रास्ते में हो रहे जलभराव की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की थी
ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी रिपोर्ट लगाई तो बीडीओ ने जांच किए बिना हस्ताक्षर कर समस्या का निस्तारण किया
कागजों में ही नाला और खड़ंजा बनवाने का पता लगने पर ग्रामीणों ने दोबारा कर दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/चांदीनगर। ना ईंट लगी ना सीमेंट का प्लास्तर चढ़ा, लेकिन खड़ंजा और नाला तैयार हो गया....। सोच में पड़ गए ना। चांदीनगर क्षेत्र के भागौट गांव में अफसरों की कुछ ऐसी ही कारगुजारी सामने आई है। जलभराव की समस्या की जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत पर जहां ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर कागजों में ही खड़ंजा और नाला तैयार करा दिया, वहीं बीडीओ ने जांच किए बिना ही अपने हस्ताक्षर कर इसके निस्तारण की रिपोर्ट भेज दी। ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर दोबारा शिकायत दर्ज कराई है।
भागौट गांव में दलित बस्ती में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या है। लोगों को इसके बीच से ही गुजरना पड़ता है। विद्यार्थियों को भी स्कूल जाने के लिए कीचड़ से किसी तरह बचकर जाना पड़ता है। इसे देखते हुए आदेश कुमार, यतेंद्र कुमार आदि ने निस्तारण के लिए कई बार शिकायत की। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस पर उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर दी। यह शिकायत खेकड़ा ब्लॉक में अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए पहुंची तो लीपापोती शुरू हो गई। ग्राम पंचायत अधिकारी ने रिपोर्ट लगाई कि गांव की दलित बस्ती में खड़ंजा और नाला निर्माण करा दिया गया है। इस तरह समस्या का निस्तारण दिखाकर बीडीओ को रिपोर्ट भेज दी। बीडीओ भी एक कदम आगे निकले। उन्होंने अपने स्तर से जांच कराए बिना जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण कर दिया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी र्हुई तो दोबारा शिकायत की।
दलित बस्ती में जलनिकासी के लिए न नाला बनाया गया है और न ही खड़ंजा लगाया गया है। सड़क पर कीचड़ भरा रहता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसकी कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। - यतेंद्र कुमार, ग्रामीण
विज्ञापन
जलभराव के कारण बच्चों को रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है। कोई अधिकारी समाधान नहीं कर रहा है। शिकायत के बाद नाली बनाने की बात कहकर अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट दी, लेकिन यहां निकासी के लिए कुछ नहीं किया गया है। - बृजेश, ग्रामीण
यह पूरा मामला पहले का है। इस बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी से बात कर मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की संस्तुति की करेंगे। - अक्षय बालियान, बीडीओ खेकड़ा